diwali horizontal

लखनऊ की मुख्य खबरें हैं।

0 94

लखनऊ की मुख्य खबरें हैं।

 

1 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मकान बनाने के लिए नक्शा पास करवाना अब और आसान होगा। नक्शे के लिए दूसरे विभागों और एलडीए के अनुभागों की एनओसी के लिए लोगों को न तो चक्कर लगाने होंगे, न लंबा इंतजार करना होगा। अब हर तरह की एनओसी लोगों को सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगी। इसके लिए एलडीए ने डिजिटल व्यवस्था लागू की है।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि नक्शा पास करवाने के लिए प्राधिकरण के अलग-अलग अनुभागों से नजूल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, सीलिंग, अर्जन और लैंड यूज की एनओसी जारी होती है। इसी तरह तहसील और जलकल विभाग की एनओसी लेनी होती है। पहले नक्शे का आवेदन आने पर सभी विभागों के लिए पत्र जारी किया जाता था। इसके बाद आवेदक को एनओसी के लिए हर विभागों का चक्कर लगाना होता था। इसमें कम से कम तीन से चार महीने लग जाते थे। ये दिक्कतें दूर करने के लिए डिजिटल व्यवस्था शुरू की गई है।

2 अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डायल 112 में तैनात युवती पिछले 22 दिनों से लापता है। तमाम प्रयासों के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं लगा है। पुलिस युवती के गोमती में कूदने की आशंका जाहिर कर रही है। उधर पीड़ित परिवार ने सचिन नाम के लड़के पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित मां ने इस मामले में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। साथ ही इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की है।

 

दरअसल महानगर निवासी संगीता वर्मा ने बेटी के घर ना लौटने पर 30 अगस्त को महानगर थाने में शिकायत की थी। उस वक्त मां ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी साक्षी वर्मा 29 अक्टूबर की शाम 7 बजे से घर नहीं लौटी है। उन्होंने बताया कि साक्षी गणेश विसर्जन में शामिल होने की बात बताकर घर से चली गई है। उनकी बेटी सचिन नाम के लड़के से बात करती है। उन्होंने उस वक्त आशंका जताई थी कि सचिन ही उनकी बेटी को बहला फुसलाकर लेकर चला गया है। साक्षी वर्मा डायल-112 में संविदा के पद पर कार्यरत थी।

3 विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर ने पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के मामले में एफआईआर दर्ज की है। बता दें अंबी बिष्ट मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की मां हैं। एफआईआर में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के तत्कालीन अनुभाग अधिकारी वीरेंद्र सिंह, तत्कालीन उप सचिव देवेंद्र सिंह राठौर, तत्कालीन वरिष्ठ कास्ट अकाउंटेंट सुरेश विष्णु महादाणें और तत्कालीन अवर

वर्ग सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता भी नामजद हैं।

 

इन सभी पर जानकीपुरम की प्रियदर्शिनी भूखंड योजना में अनियमितता का आरोप है। अंबी बिष्ट तब एलडीए की संपत्ति अधिकारी थीं। 23 नवंबर, 2016 को शासन ने भूखंडों के आवंटन में बदलाव कर पंजीकरण में अनियमितता की खुली जांच का आदेश दिया था

4 सीएम योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास विभाग को निर्देश दिया है कि आवंटन के तीन साल बाद तक जमीन का समुचित उपयोग न करने वाली औद्योगिक इकाइयों का भू आवंटन रद्द करें। वह भूमि दूसरे निवेशक को आवंटित की जानी चाहिए। साथ ही निवेश मित्र और निवेश सारथी पोर्टलों को और अधिक सहज व सरल बनाएं। निवेशक छोटा हो या बड़ा, किसी को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। सीएम ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर औद्योगिक विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की।

 

उन्होंने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ बीते साढ़े आठ वर्षों में चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) आयोजित की जा चुकी हैं। इनके जरिए 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की औद्योगिक परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। 60 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी और रोजगार की गारंटी मिली है। अब नवंबर में जीबीसी-5 के आयोजन की तैयारी की जाए। सभी विभाग समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करें, हर निवेश प्रस्ताव की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

5 उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दो दिनों में प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। लखनऊ में बुधवार को बारिश आफत बनकर आई थी। हालांकि गुरुवार को हल्की-फुल्की बारिश ही हुई है, लेकिन राजधानी में तापमान गिर गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। इतना ही नहीं, इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रह सकता है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर छुटपुट बारिश होने की संभावना है। यूपी में अगले 5 दिन भारी बारिश नहीं होगी।

 

19 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर ही बारिश होने के आसार जताए गए हैं। हालांकि इस दौरान प्रदेश में कही भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है। इसके साथ ही 20 और 21 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने का आसार है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.