diwali horizontal

लखनऊ पुलिस की कार्रवाई: चार वांछित गिरफ्तार, वारंटी और 12 जुआरी पकड़े गए, हादसों और आत्महत्या की घटनाओं से हड़कंप

0 57

लखनऊ पुलिस की कार्रवाई: चार वांछित गिरफ्तार, वारंटी और 12 जुआरी पकड़े गए, हादसों और आत्महत्या की घटनाओं से हड़कंप

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीती रात से शनिवार सुबह तक हुई कार्रवाई में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, वारंटी और जुआ अधिनियम में संलिप्त आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया।जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मुकदमे में अभियुक्ता सबिहा ईरफात को गिरफ्तार किया गया। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से मो. समीर उर्फ भाटिया और फिरोज को बीएनएस की धाराओं में दर्ज मुकदमे में पकड़ा गया। विकासनगर थाना क्षेत्र से कृष्ण कुमार वर्मा को दबोचा गया। इसके अलावा अलीगंज और ठाकुरगंज थाना क्षेत्रों से एक-एक वारंटी गिरफ्तार किए गए, जबकि मड़ियाव थाना पुलिस ने 12 जुआरियों को पकड़ लिया।इसी दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में सड़क हादसों और आत्महत्या की घटनाओं से सनसनी फैल गई। थाना माल क्षेत्र में 25 वर्षीय धर्मेन्द्र मोटरसाइकिल से लौटते समय अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉमा सेंटर ले जाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई। घटना पर थाना बीकेटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।थाना इंदिरानगर में दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों ने आत्महत्या कर ली। पानीगांव निवासी 32 वर्षीय समीर रावत ने पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं डी-1 क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय वंदना लोधी का शव भी घर में पंखे से लटका मिला, जो 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।थाना गुडम्बा क्षेत्र के चार नंबर चौराहा के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।लखनऊ पुलिस के मुताबिक सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.