diwali horizontal

अलीगंज पुलिस ने गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 251 ग्राम अवैध मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल बरामद

0 101

अलीगंज पुलिस ने गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 251 ग्राम अवैध मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल बरामद

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 251 ग्राम गांजा, नगद धनराशि और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों पर बड़ी चोट मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार 19 सितंबर की रात अलीगंज थाना पुलिस टीम पुरनिया पुल के नीचे तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गल्लामंडी के पिछले गेट के पास बंधा रोड पर एक युवक मोटरसाइकिल लेकर खड़ा है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर युवक को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम दीपू कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी झोपड़पट्टी, नवीन गल्लामंडी के सामने डीएस कॉलोनी, सीतापुर रोड थाना अलीगंज, लखनऊ तथा मूल निवासी ग्राम तरमेशपुर, थाना सतरीक, जनपद बाराबंकी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 251 ग्राम अवैध गांजा और 190 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने मौके से बरामद मोटरसाइकिल (संख्या UP 41 AU 0031) को भी सीज कर दिया।आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है, लेकिन अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त था।इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, सिपाही रोहित चौधरी यादव और अमन कुमार शुक्ला शामिल रहे। अलीगंज पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.