diwali horizontal

“I Love Muhammad” प्रदर्शन बेकाबू, पुलिस पर पथराव!

0 57

“I Love Muhammad” प्रदर्शन बेकाबू, पुलिस पर पथराव!

Unnao News:कानपुर के बाद “I Love Muhammad” को लेकर उन्नाव में भी हालात बिगड़ते नजर आए। शुक्रवार की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कुछ ही देर में माहौल गर्मा गया।

प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। वहीं कुछ दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल, PAC और RAF को मौके पर भेजा गया। हालात को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है और इंटरनेट सेवा पर भी नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा बल तैनात हैं ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो

Leave A Reply

Your email address will not be published.