
सपा के कद्दावर नेता आजम खान कल होंगे रिहा।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान कल जेल से रिहा होंगे। कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने रिहाई की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आजम खान पर कई मुकदमे दर्ज हैं और लंबे समय से वे जेल में बंद थे। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उनकी रिहाई से सपा को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी। वहीं विपक्षी दलों की निगाहें भी इस घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।
23 महीने जेल रहने के बाद होंगे रिहा।