diwali horizontal

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी विजन डॉक्युमेंट की समीक्षा

0 50

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी विजन डॉक्युमेंट की समीक्षा

 

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूपी-2047 के विजन डॉक्युमेंट की समीक्षा हुई लखनऊ, विशेष संवाददाता नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में मंगलवार को योजना भवन में यूपी-2047 के विजन डॉक्युमेंट पर विस्तृत चर्चा हुई।

तय किया गया है कि विजन डॉक्युमेंट की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी बनेगी। योजना भवन में हुई बैठक में दस्तावेजों के निर्माण की प्रगति और भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान नीति आयोग के सीईओ ने विजन डॉक्युमेंट तैयार किए जाने की प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण देखा।

 

उन्होंने एक संगठित और समन्वित कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए एक संयुक्त टीम के गठन का सुझाव दिया। इस टीम में अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ, नीति आयोग के प्रतिनिधि और राज्य योजना विभाग के सदस्य शामिल होंगे। इस टीम के बनने के बाद से नीति-निर्माण में समन्वय मजबूत होगा। नियोजन और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रमुख सचिव ने अभिलेख तैयार किए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 500 उत्पादों और विषयों का एक समूह बनाया गया है। राज्य के सभी जिलों के शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय हितधारकों से संवाद करके सुझाव लिए जा रहे हैं। इसके अलावा, आम जनता से ऑनलाइन सुझाव लेने के लिए एक समर्पित पोर्टल भी शुरू किया गया है। विद्यार्थियों तक हो इस विजन की पहुंच नीति आयोग के सीईओ ने इस व्यापक जनभागीदारी की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठकें हों और विद्यार्थियों तक इस विजन डॉक्युमेंट की पहुंच सुनिश्चित की जाए। बैठक में विजन डॉक्युमेंट के रूपरेखा तय करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करने पर सहमति बनी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.