diwali horizontal

भक्ति और संगीत का संगम: जन्माष्टमी पर रिलीज होगा पलक किशोरी की आवाज में एल्बम ‘कृष्ण सफर’

0 114

मनोरंजन डेस्क/ इंदौर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर संगीत, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ‘अनंत ऊर्जा सफर’ के संस्थापक ऊर्जा गुरु आयुष गुप्ता, प्रसिद्ध कथावाचक पलक किशोरी के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित छह मनमोहक भजनों की एल्बम ‘कृष्ण सफर’ लेकर आ रहे हैं। इस एल्बम की रिकॉर्डिंग इंदौर स्थित आल्प्स स्टूडियो में की गई है, और जल्द ही इंदौर में इसका विशेष रिलीज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पहले भजन ‘श्याम नंद लाल’ से होगी शुरुआत एल्बम का पहला भजन ‘श्याम नंद लाल’ जन्माष्टमी से ठीक पहले दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार, पहले भजन के बाद एल्बम के बाकी गानों को क्रमबद्ध तरीके से श्रोताओं के बीच लाया जाएगा।

एल्बम की मुख्य विशेषताएं

मधुर गायकी प्रसिद्ध कथावाचक पलक किशोरी ने इस एल्बम के सभी छह भजनों को अपनी मधुर आवाज दी है संगीत टीम का योगदान निर्माण प्रक्रिया में बृजेश तिवारी, अनुराग, मोहिनी और अंजली ने अपना महत्वपूर्ण संगीतमय योगदान दिया है।

ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश: ऊर्जा गुरु आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में तैयार यह एल्बम संगीत के जरिए लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और सकारात्मकता से जोड़ने का काम करेगी ऊर्जा गुरु आयुष गुप्ता ने बताया कि भक्ति और संगीत मन को सकारात्मक ऊर्जा से भरने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर रिलीज होने वाली यह एल्बम दुनिया भर के कृष्ण भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक उपहार साबित होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.