
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर चला रहे एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
LUCKNOW NEWS: लखनऊ में सिर पर चढ़ गया पहिया, मौके पर तोड़ा दम:
लखनऊ के आलमबाग इलाके में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा तालकटोरा रोड पर कॉटन मिल और बालाजी मंदिर के बीच हुआ। स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया तालकटोरा रोड पर स्कूटी सवार को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई पीएम के लिए भेजा गया शव मृतक की पहचान आनन्द शुक्ला के रूप में हुई है। वह पारा थाना क्षेत्र के दौदा खेड़ा का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक रात करीब एक बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक नंबर UK07CA9804 को बरामद कर लिया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश जारी है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।