diwali horizontal

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, समाजवादी कार्यकर्ताओं को मतदाता जागरूकता और संगठन मजबूत करने का आह्वान

0 145

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, समाजवादी कार्यकर्ताओं को मतदाता जागरूकता और संगठन मजबूत करने का आह्वान

औरैया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था समता, स्वतंत्रता और भाईचारे को कमजोर करने के लिए नफरत का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और स्वायत्ता को खत्म करने की सुनियोजित साजिशें चल रही हैं, और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग भी सवालों के घेरे में आ गया है।अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे समय में कार्यकर्ताओं को अपने व्यवहार और तर्क से भाजपा की झूठी नीतियों और दावों का पर्दाफाश करना होगा।उन्होंने औरैया के प्रमुख नेताओं के साथ चुनाव तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि जातीय जनगणना के सही तरीके से पालन होने पर आरक्षण का उचित लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि इससे बदलाव संभव होगा और तमाम समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पीडीए के लोग मेहनत करेंगे, तो भविष्य में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अधिक सीटें जीत सकेगी।अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर चिंता जताते हुए सुझाव दिया कि आधार कार्ड में चिप लगाई जानी चाहिए ताकि फर्जी आधार कार्ड से फर्जी वोट डालने की कोशिश रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, मजदूरों और महिलाओं का भरोसा समाजवादी पार्टी पर बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पर कड़ी नजर रखनी होगी और अपने समर्थकों के वोट जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।श्री यादव ने जोर देकर कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है और 2027 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा पर संकेत दिया कि उनके अब गिने-चुने दिन बचे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.