diwali horizontal

अखिलेश यादव ने अजीत सिंह के चित्र पर पुष्पार्पित कर दी श्रद्धांजलि, पार्टी का झंडा झुकाया

0 190

लखनऊ : RLD नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर पूरे देश से लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। इस दौरान उन्होंने राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अजीत सिंह जी निधन पर शोक के चलते सपा ने अपने पार्टी कार्यालय का ध्वज झुका दिया। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी से फ़ोन पर बात करके शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि, इस दुःख की घड़ी में सपा उनके साथ खड़ी है।

बताते चलें कि, RLD नेता चौधरी अजीत सिंह का कोरोना संक्रमण से संक्रमित होने के बाद जारी इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी आयु 86 वर्ष की थी। अजीत सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अजीत सिंह आज कोरोना से जंग नहीं जीत पाए और वहीं अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.