diwali horizontal

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

0 80

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन!

लखनऊ Live: मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव (38 वर्षीय) का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतीक को आज सुबह 6 बजे अस्पताल लाया गया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था।

फेफडों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे प्रतीक यादव कुछ दिनों पहले गंभीर हालत में लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती किए गए थे पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे प्रतीक फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी को जानलेवा कहा जाता है इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है इस बीमारी में अचानक सांस फूलना, सीने में तेज दर्द, खांसी, और ऑक्सीजन का स्तर कम होता है इलाज पूरा होने से पहले ही वो ICU से घर चले गए थे

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा:

मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हमें इस बात का बहुत दुख है..वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं।

इस बीच, प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव भी असम से लखनऊ लौट आई हैं। वो एयरपोर्ट से सीधे अपने घर पहुंचीं। अपर्णा मंगलवार को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए असम गई थीं। डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत कई बड़े नेता भी पहुंचे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.