diwali horizontal

यूपी के 42 जिलों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट।

0 84

यूपी के 42 जिलों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट।

Uttar Pradesh Weather News:यूपी के 42 जिलों में बारिश के साथ साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। BHU के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने कहा- दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बुधवार दोपहर को लखनऊ में तेज बारिश हुई। हरदोई में झमाझम बारिश ने मौसम बदल दिया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलीं। दोपहर बाद तेज बारिश हुई। बादल इतने घने थे कि दिन में अंधेरा छा गया।

 

 

बताया- मध्य पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके पीछे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। यह तेजी से राजस्थान से होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके बाद पांच जून से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा और पारा एक बार फिर जोर पकड़ेगा। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने पर मंगलवार को पूर्वांचल में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद पांच जून से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा एक बार फिर जोर पकड़ेगा। केरल में मानसून समय से 8 दिन पहले 24 मई को पहुंच गया था। पहले मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई थी कि यूपी में मानसून 15 से 16 जून के बीच पहुंच जाएगा। यानी तय डेट 18 जून से 2-3 दिन पहले। लेकिन, मानसून ठहर जाने से इसमें अब 7 से 10 दिन की देरी हो सकती है। अब जून के लास्ट वीक में ही मानसून के यूपी पहुंचने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.