diwali horizontal

मानसून से पूर्व दुरुस्त हों सभी बाढ़ पम्पिंग स्टेशन, निरीक्षण में नगर आयुक्त ने दिये जरूरी दिशा निर्देश

0 105

लखनऊ:  मानसून से पूर्व दुरुस्त हों सभी बाढ़ पम्पिंग स्टेशन, निरीक्षण में नगर आयुक्त ने दिये जरूरी दिशा निर्देश

आज प्रातः 7 बजे नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के द्वारा वर्षाऋतु के मौसम के दौरान शहर में होने वाले जल भराव के दृष्टिगत शहर के बाढ़ पंपिंग स्टेशनों एवं सिंचाई विभाग के बैरल पर मिल रहे नालों का निरीक्षण किया गया और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए।निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त श्री अभय पांडे, मुख्य अभियंता सिविल श्री महेश वर्मा, बाढ़ पंपिंग स्टेशन प्रभारी नगर अभियंता श्री पुनीत ओझा के साथ अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

निरीक्षण में सर्वप्रथम हैदर कैनाल का निरीक्षण किया गया जहां नाले की निकासी इत्यादि का जायजा लिया गया।साथ ही यहाँ बने रिटेनिंग वॉल को हटाए जाने के निर्देश दिए गए।जिससे कि पानी के बहाव को और बीबी सुगम बनाया जा सके।

तदक्रम में वजीरगंज, मल्लाटी टोला, होर्डिंग-02, राधा ग्राम बैरल, हरीनगर पंप स्पॉट, सरकटा नाला पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर वहां की स्थितियों का जायजा लिया गया।

उक्त सभी बैरलों पर मिल रहे नालों की नियमित साफ सफाई करवाये जाने के निर्देश जिम्मेदार अफसरों व कर्मचारियों को दिए गए।साथ ही बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों पर लगी सभी मशीनों की मरम्मत व सर्विसिंग इत्यादि कार्यों को 15 जून यानी की मानसून से पूर्व पूरा किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.