diwali horizontal

गर्भवती महिला के लिए चैथी बार रक्तदान करने आए अमिताभ द्विवेदी

0 120

हमीरपुर : समाजसेवी अशोक कुमार निषाद गुरू ने बताया कि आज घाटमपुर निवासी पति अभिषेक की पत्नी मनोरमा को अचानक प्रसव पीड़ा हुई उन्हें तुरंत हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सको ने खून की कमी बताई। खून की कमी होने के कारण प्रसव नही करवाया जा सकता था।

नीलम बाजपेई के माध्यम से बुंदेलखंड रक्तदान समिति को सूचना मिली तो समिति ने तुरन्त डोनरों से संपर्क किया तो बुंदेलखंड रक्तदान समिति ने सभी सदस्यों से संपर्क किया। जिस पर अमिताभ द्विवेदी ने खून देने की इच्छा जताई। अमिताभ द्विवेदी को जिला अस्पताल में बुलाया गया।

उनका ब्लड ग्रुप बी पांजिटिव गर्भवती महिला से मैच हो गया। इस प्रकार गर्भवती महिला को जीवन दान दिया। रक्तदान करके देखो अच्छा लगता है। रक्तदान कीजिए आप भी किसी जीवन का जरिया बन सकते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.