diwali horizontal

शिक्षित भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव : श्री ए.के. शर्मा।

0 50

शिक्षित भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव : श्री ए.के. शर्मा।

HIGHLIGHT

  1. मंत्री ए.के. शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से सुभागी देवी इंटर कॉलेज के प्रतिभा सम्मान समारोह में की सहभागिता
  2.  मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बेटियों की शिक्षा पर दिया विशेष जोर

 

लखनऊ, 10 मई 2026: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से सुभागी देवी इंटर कॉलेज, दुबारी मोड़, मधुबन, जनपद मऊ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 में सहभागिता की।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रबंधक, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण, जनपद के सम्मानित नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हाई स्कूल परीक्षा–2026 में प्रतीक्षा पांडेय ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि गरिमा मौर्य ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। वहीं पूजा साहनी ने 95.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठवां स्थान प्राप्त किया।इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 में अंशिका यादव ने जिले में तीसरा स्थान, दीपिका पटेल ने जिले में आठवां स्थान तथा महिमा विश्वकर्मा ने जिले में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया।

मंत्री श्री शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे संकल्प लेकर पढ़ाई करें और अभिभावक उनका पूरा सहयोग करें तो वे जीवन में किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा के अवसर दें और उन्हें आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं और परिवार व समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आज का युग शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक का युग है। यदि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तो वे डॉक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर, पायलट तथा विभिन्न क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करेंगे। विकसित भारत का सपना शिक्षित भारत से ही साकार होगा।उन्होंने कहा कि तकनीक, ऊर्जा, एविएशन, स्पेस एवं अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है। इसलिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.