
राघव चड्ढा के BJP जाने की अटकलों पर अन्ना हजारे नाराज़, सियासत में मचा घमासान!
इंडिया Live: दिल्ली की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब राघव चड्ढा के बीजेपी जॉइन करने की अटकलों ने जोर पकड़ा। इस खबर पर सामाजिक कार्यकर्ता
अन्ना हजारे ने कड़ी नाराज़गी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जो लोग व्यवस्था परिवर्तन की बात करते हुए आम आदमी पार्टी में आए थे, अगर वही सत्ता के लिए विचारधारा बदलते हैं तो यह जनता के विश्वास के साथ धोखा है। अन्ना हजारे ने साफ शब्दों में कहा कि राजनीति में सिद्धांत और ईमानदारी सबसे जरूरी हैं, और अगर नेता बार-बार पार्टी बदलते हैं तो इससे लोकतंत्र कमजोर होता है। वहीं, आम आदमी पार्टी के अंदर भी इस मुद्दे को लेकर बेचैनी देखी जा रही है। हालांकि राघव चड्ढा या बीजेपी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है