diwali horizontal

दंपत्ति सहित तीन कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार 

0 201
लखनऊ : पीजीआई थाना क्षेत्र से आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार, उप निरीक्षक राकेश कुमार हरिश्चंद्र ने अभियुक्त लेखराज पुत्र सुखलाल और सत्तू पत्नी लेखराज को बाबू खेड़ा कोठी के पास से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए दंपत्ति के कब्जे से पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वहीं, काकोरी थाना क्षेत्र से उपनिरीक्षक मुन्ना लाल ने अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल जयसवाल निवासी ग्राम बेहट काकोरी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.