diwali horizontal

मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया

0 205
अमेठी : जिले के गांव तेजी का पुरवा गौरीगंज में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह ने बताया कि बेटियां आजकल पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं से ही देश का सम्मान हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि एक महिला ही इस समाज का वह अंग है जिसके बिना समाज का होना असम्भव है। समाज में फैली बुराइयों को देखते हुए चुप बैठने की बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाना बहुत ही जरूरी है। अगर किसी को कहीं भी महिला या बेटी के साथ बदसलूकी होते हुए दिखाई दे तो वह तुरंत ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 या डायल 112 पर कॉल करके पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.