diwali horizontal

चार दिन बाद वृद्ध का शव नाले में मिला

0 230
अमेठी : मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के चन्दीपुर गांव के पास स्थित कादूनाले में सोमवार को सुबह वृद्ध की लाश दिखने लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के दुवारिया गांव निवासी 65 वर्षीय गुरु प्रसाद यादव पुत्र राम स्वरूप यादव बीते 26 फरवरी की शाम शौच के लिए निकले थे। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों उनकी तलाश शुरू की। पूरा दिन छानबीन करने के बाद भी उनका कोई अता पता नहीं चला। इस बीच सोमवार को चन्दीपुर गांव के निकट स्थित कादूनाले में उनका शव देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। परिवार वाले पहुंचे तो रोने बिलखने लगे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.