diwali horizontal

बार एसोसिएशन ने डॉ अनुराग  को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0 103

फतेहपुर : डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जल संरक्षण जन जागरूकता महाभियान कचहरी परिसर के बार एसोसिएशन हाल में चलाया गया।जिसमें डॉ अनुराग द्वारा सभी अधिवक्ताओं को निवेदन पत्रक जिसमे हमारे घरों में जल की एक एक बूंद कैसे बचाई जाय इस हेतु उपाय हैं ,प्रदान किया गया।जिस पर सभी अधिवक्ताओं ने डॉ अनुराग के इस मिशन में अपना पूर्ण योगदान देने की बात कही।

साथ ही डॉ अनुराग द्वारा सभी अधिवक्ताओं व उनके परिवार के सदस्यों हेतु कोरोना के संक्रमण को कम करने में सहायक आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित होमियोपैथिक औषधि आर्सेनिक अल्ब 30 का वितरण भी किया गया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान व महामंत्री आशीष गौड़ ने डॉ अनुराग के इस पुनीत कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.