
दिल्ली में ताज़ा मौसम का हाल:
उत्तराखंड के ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान माइनस से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। श्रीनगर में 21 दिसंबर की रात 50 साल में सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा माइनस 8° था। 22 दिसंबर को तापमान 4 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। चिल्लई कलां के तीसरे दिन डल झील भी जम गई। यहां झील की सतह पर आधा इंच मोटी बर्फ की परत दिखाई दे रही है।
U.P : उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के अनुमान हैं। सर्दी बढ़ने के आसार हैं
यूपी के 28 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। 27 से बारिश शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रविवार को अयोध्या सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं,
जम्मू-कश्मीर : 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई कलां के कारण श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे श्रीनगर में डल झील जम गई है। इस सीजन में यहां पारा माइनस 8° तक जा चुका है।
MP में ओले गिरने का अलर्ट: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने 23 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान जताया है। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे। बदले मौसम का असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में दिखाई देगा।