diwali horizontal

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

0 304
लखनऊ :  गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, बनियान पुरवा थाना महमूदाबाद सीतापुर, हालपता रामाश्रय का पुरवा खरगापुर में रहने वाला मजदूर सुशील कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद ने अपने घर के कमरे में लगे छत के रूप में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घरवाले उसे लेकर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.