diwali horizontal

लखनऊ से हज रवाना, रो पड़े बच्चे!

0 27

लखनऊ से हज रवाना, रो पड़े बच्चे!

LUCKNOW LIVE :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हज यात्रियों का पहला जत्था आज रवाना हुआ…
जहां प्रशासन की ओर से यात्रियों को भगवा झंडी दिखाकर विदा किया गया।

जैसे ही बसें आगे बढ़ीं… माहौल भावुक हो गया…
परिजन अपने अपनों से गले मिलकर रोते नजर आए…
छोटे-छोटे बच्चे अपने माता-पिता को छोड़ने के नाम पर बिलख पड़े।

यह नजारा हर किसी की आंखें नम कर गया…

इस बार हज यात्रा कई मायनों में खास है…
क्योंकि भारत में पहली बार हज प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुताबिक,
AI की मदद से यात्रियों को बेहतर गाइडेंस, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुविधा दी जाएगी।

यात्रियों के लिए डिजिटल ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग और रियल टाइम अपडेट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं…

यात्रियों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की… और कहा कि इससे उनकी यात्रा और सुरक्षित और आसान होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.