diwali horizontal

धर्मेंद्र हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, डॉक्टर बोले- घर पर देख-रेख करेगा परिवार।

0 101

धर्मेंद्र हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, डॉक्टर बोले- घर पर देख-रेख करेगा परिवार।

Dharmendra Health update:बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह एक एम्बुलेंस में उन्हें घर ले जाया गया। परिवार ने एक्टर को घर ले जाने का तय किया है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती किया किया था, डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए थे और देशभर से फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे थे। लेकिन बुधवार को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करके घर ले जाने को कहा हैं।

डॉक्टर ने धर्मेंद्र की हेल्थ के बारे में क्या बताया

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, “धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे के करीब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

उनका इलाज घर पर चलता रहेगा क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका ट्रीटमेंट करवाने का फैसला किया है।” धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने बताया था कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार है और पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया से निजता बनाए रखने का आग्रह किया था। मंगलवार रात तक हॉस्पिटल में धर्मेंद्र से मिलने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा।

बीती रात बढ़ी थी हॉस्पिटल के बाहर हलचल

बीती रात बॉबी देओल, सनी देओल और धर्मेंद्र के पोतों (करण और राजवीर) को हॉस्पिटल से वापस लौटते देखा गया था। उनके चेहरों के हावभाव फैंस की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। लेकिन इस बीच एक्टर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाना उनके फैंस के लिए राहत की खबर हो सकती है। धर्मेंद्र के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें एक एम्बुलेंस को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से बाहर आते देखा जा सकता है। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का भारतीय सिनेमा जगत में योगदान अद्वितीय रहा है।

सिटीजन वॉयस के नूर हसन रिजवी धर्मेंद्र की खबर चलाने पर है! माफी मानी हैं। धर्मेंद्र की आप 100 साल जिए ये दुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.