diwali horizontal

रीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा अटकी, विपक्ष ने संसद में किया जोरदार हंगामा

0 32

रीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा अटकी, विपक्ष ने संसद में किया जोरदार हंगामा

INDIA LIVE: विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा में परीक्षा संशोधन बिल पर दोपहर 2 बजे चर्चा शुरू नहीं हो पाई। कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए। छात्रों की पिटाई मामले पर बहस की मांग करने लगे।

स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से कहा कि आप चर्चा नहीं चाहते। इसके बाद 5 मिनट तक हंगामा होता रहा। स्पीकर ने कहा कि मैं शाम 5 बजे तक का समय देता हूं। सरकार और विपक्षी सांसद सहमति बनाकर आएं।

इससे पहले लोकसभा 12 बजे, 2 बजे फिर शाम 5 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। ऐसा ही हाल राज्यसभा का रहा। सदन को 2 बार स्थगित किया गया।

सुबह दोपहर 11 बजे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा संशोधन बिल पेश किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.