diwali horizontal

मलिहाबाद के केवलहार मोहल्ले में ईंट फेंकने को लेकर हुआ विवाद, युवक गिरफ्तार

0 118

मलिहाबाद के केवलहार मोहल्ले में ईंट फेंकने को लेकर हुआ विवाद, युवक गिरफ्तार

लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी जोन अंतर्गत थाना मलिहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला केवलहार में मंगलवार को मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। घर के बाहर रखी टीन पर ईंट फेंकने की घटना को लेकर दो पक्षों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति में पहुंच गई।सूचना मिलने पर मलिहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान एक पक्ष का युवक सनी (पुत्र सुरेश, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी गली नंबर 02, मोहल्ला केवलहार, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ), जो मेहनत-मजदूरी करता है, अधिक उत्तेजित हो गया और द्वितीय पक्ष से हाथापाई पर आमादा हो गया।पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही काबू में लेते हुए सनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत शांति भंग करने के आरोप में विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई को उप निरीक्षक रामचंद्र कुमार और कांस्टेबल अनुज कुमार ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।मोहल्ला केवलहार में घटना के बाद सामान्य स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से संयम बरतने और आपसी विवादों को बातचीत के ज़रिए सुलझाने की अपील की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.