diwali horizontal

डॉ श्वेता श्रीवास्तव बनी स्टेट कोऑर्डिनेटर

0 115

लखनऊ:  प्रख्यात समाज सेविका, कवियत्री व लेखिका डॉ श्वेता श्रीवास्तव जो अपूर्वा सेवा समिति की मुख्य संयोजक हैं, को आल इण्डिया प्रोफेशनल काँग्रेस ने स्टेट कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश मनोनीत किया है।

डॉ श्वेता श्रीवास्तव को स्टेट कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश बनने के बाद से अपूर्वा परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। सभी लोग उनको हार्दिक बधाई देते हुए संस्था व समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना कर रहे है। उनका साहित्य, संस्कृति से भी गहरा नाता है। डॉ श्वेता ने इस मनोनयन को एक जिम्मेवारी बताया। संस्था के आकाश गौतम, पवन पाठक, अब्बास वारसी, गौरव, राजू, शाश्वत, बिन्दु जैन, रागिनी ने भी उन्हें बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.