diwali horizontal

प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस के कोटे में होगी बढ़ोतरी ऑनलाइन आवेदन के बाद जल्द मिलेगी तारीख

0 210

यूपी : में हर तरह के ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के लिए राहत की खबर है। परिवहन विभाग डीएल आवेदकों की भीड़ को देखते हुए आवेदन का कोटा बढ़ाने जा रहा है यह कोटा प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालयों में बढ़ेगा। इसमें सबसे ज्यादा लर्निंग स्थाई और नवीनीकरण आवेदन वाले डीएल आवेदकों को फायदा मिलेगा। साथ ही डीएल संबंधी 10 तरह के आवेदन पर आवेदकों को जल्द तारीख मिलेगी।

प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालय से कंप्यूटर और कर्मियों का ब्योरा आ गया है। इसी आधार पर आवेदनों की संख्या 25 से 100 तक बढ़ेगी इसी सप्ताह कोटा बढ़ाने पर फैसला होगा। इस संबंध में एनआईसी से कोटा बढ़ाने के लिए बातचीत हो गई है। यह प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालय में एक फरवरी से लागू होगा।‌

2 लाख से अधिक आवेदन लंबित

आईटी सेल के प्रभात पांडेय बताते हैं कि प्रदेश भर में दो लाख से अधिक आवेदन तारीख के अभाव में लंबित है। इसके पीछे वजह यह है कि वर्तमान में आवेदन पत्रों का कोटा कम है।

इससे आवेदकों को टाइम स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए 74 जनपदों में आवेदन पत्रों का कोटा बढ़ेगा। प्रयोग के तौर पर सबसे पहले लखनऊ में डीएल आवेदकों के लिए कोटा बढ़ाया गया था इसका परिणाम रहा कि हर तरह के डीएल आवेदकों को 15 दिन के भीतर डीएल बनवाने की तारीख मिलने लगी। ऐसे में 28 जनवरी को डीएल संबंधी आवेदन पर 10 फरवरी तक तारीख मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.