diwali horizontal

कन्या के सशक्त होने से समाज में आता है सकारात्मक परिवर्तन- मंजरी राही साईं नाथ सामाजिक सेवा संस्थान ने कन्याओं को वितरित की अध्ययन सामग्री

0 107

कन्या के सशक्त होने से समाज में आता है सकारात्मक परिवर्तन- मंजरी राही

साईं नाथ सामाजिक सेवा संस्थान ने कन्याओं को वितरित की अध्ययन सामग्री

सीतापुर:अमृत विचार| लड़कियां आदि शक्ति मां दुर्गा का स्वरूप होती हैं| उनके जन्म से ही घर में देवीय शक्ति का वास हो जाता है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है| प्राचीन काल से लेकर आधुनिक समय तक कन्याओं की महत्ता लगातार बनी हुई है| आज समय की आवश्यकता है कि हम लड़कियों को हर ज़रूरी सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें पढाएं-लिखाएं और सबके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने के योग्य बनाएं|

ये बात ओम श्री साईं नाथ सामाजिक सेवा संस्थान की अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजरी राही ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव शक्ति मंदिर में कन्याओं को भोज कराने के उपरांत कहीं| उन्होंने कहा कि लड़की का शिक्षित होना सबके लिए ज़रूरी है क्योंकि जब लड़की शिक्षित होगी तो वह एक नहीं दो-दो घरों में शिक्षा और जागरूकता का उजाला फैलाएगी| उसके जागरूक होने घर से लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा| लड़की के सशक्त होने से प्राचीन संस्कार के साथ आधुनिक रंग-ढंग को समझकर उसके मुताबिक परिवार में माहौल बनेगा और घर में संस्कारयुक्त आधुनिकता पनपेगी| इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश राही, शैलेंद्र प्रकाश, अक्षत वर्मा, रामपति वर्मा, पुष्पा वर्मा, वंदना वर्मा, मीनू, वर्षा, रोली, मोली सहित कई लोग उपस्थित रहे| भोज के उपरांत संस्था की ओर से लड़कियों को उपहार स्वरुप कापी किताबें और पेन पेंसिल सहित पढाई से सम्बंधित सामग्री भी वितरित की गयी|

Leave A Reply

Your email address will not be published.