diwali horizontal

राम मंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

0 42

राम मंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

RAM MANDIR NEWS:अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर 2026 को हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई।

जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक तक सेवा दे चुके हैं। वह वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उन्हें बड़े स्तर पर नेतृत्व, रणनीतिक प्रबंधन और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का व्यापक अनुभव है।

उनकी नई जिम्मेदारी में राम मंदिर के दैनिक प्रशासन, संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों के प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित करना प्रमुख होगा। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह पद बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CEO पद के लिए हजारों आवेदन आए थे और कई चरणों की स्क्रीनिंग व इंटरव्यू के बाद अंतिम पैनल तैयार किया गया। इसके बाद ट्रस्ट ने जितेंद्र मिश्रा के नाम को मंजूरी दी।

राम मंदिर के निर्माण के साथ अब उसके दीर्घकालिक संचालन और प्रबंधन को संस्थागत रूप देने की दिशा में यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.