diwali horizontal

गोलागंज में बारिश से ढही जर्जर मकान की दीवार, बड़ा हादसा टला

0 28

गोलागंज में बारिश से ढही जर्जर मकान की दीवार, बड़ा हादसा टला

WEATHER  LUCKNOW ALERT: मूसलाधार बारिश के चलते एक पुराने और जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी. गली में बने घर के पिछले हिस्से की दीवार गिरने से बगल में बनी बाउंड्री वाल भी गिरी गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान के अंदर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था,

सुबह तड़के गिरी दीवार से बड़ा हादसा टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जर्जर दीवार गिरने से गली का रास्ता हुआ बन्द, लोगो का निकलना मुश्किल। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को पुराने और जर्जर मकानों से दूर रहने की सलाह दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.