
लखनऊ : माही फाउंडेशन द्वारा आज सहादतगंज क्षेत्र मे मुफ्त मेडिकल सहायता एवं रक्त जाँच शिविर लगाया गया. शिविर का उदघाटन ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने किआ शिविर मे पाँच सौ से अधिक ज़रूरतमंदो को मुफ्त दवाइया मिली तथा रक्त की जांच हुई इस अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ फैसल मसूद, डॉ आसिफ, साइमा सईद आदि को उनके अथक प्रयासों के लिये सम्मानित किया गया

मौलाना यासूब अब्बास ने माही फाउंडेशन द्वारा लगाए गए शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा की ये ज़रूरतमंदो की मदद के लिये एक साहरनी कदम हैं,और वो माही फाउंडेशन की नि: स्वार्थ भावना से लोगों की मदद करने के जज़्बे की सराहना करते हैं

माही फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ0 जमाल मुज्तबा बताते हैं की इस तरह के कैंप उनकी टीम अक्सर लगाती रहती हैं उनकी टीम का परम उद्देश्य ज़रूरतमंदो की मदद करना हैं