diwali horizontal

सरकारी भूमि को कराया गया कब्ज़ा मुक्त,अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त

0 106

लखनऊ : जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को बताया कि जनपद में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में शनिवार को तहसील बीकेटी के ग्राम मुबारकपुर एवं तहसील सदर के ग्राम फरुखाबाद की सरकारी भूमि जो कि अभिलेखों में नवीन परती, बंजर व चारागाह की श्रेणी में अंकित है, से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में उपजिलाधिकारी बीकेटी सिद्धार्थ कुमार, उप जिलाधिकारी सदर व राजस्व विभाग टीम मौके पर मौजूद रही। जिलाधिकारी प्रकाश ने बताया कि उक्त अभियान के अंतर्गत तहसील बीकेटी के ग्राम मुबारकपुर में सार्वजनिक भूमि जिसका कुल रकबा 0.740 हेक्टेयर प्लाटिंग व रास्ता बना कर अवैध कब्ज़ा किया गया था।

इस भूमि का कुल बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ 5 लाख रुपये है। इसी प्रकार तहसील सदर के ग्राम देवरिया में गाटा संख्या 100ख, 101 व 208 कुल रकबा 0.267 हेक्टेयर जिसका बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 20 लाख है। राजस्व टीम द्वारा उक्त कुल 1.007 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि शासकीय भूमियों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.