diwali horizontal

लखनऊ में तेज़ हवा के साथ हुई झमाझम बारिश: गर्मी से मिली निजात

0 126

लखनऊ में तेज़ हवा के साथ हुई झमाझम बारिश: गर्मी से मिली निजात

लखनऊ में पिछले एक हफ्ते से जारी तपन से आज (बुधवार को) राहत मिली है। मलिहाबाद में दोपहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। वहीं, सरोजनी नगर में बादल छाए हैं।

आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 1 बजे 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआलखनऊ शहर में हवा की गति करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है।

नमी का स्तर करीब 48 प्रतिशत होने से उमस का अहसास भी बना हुआ है, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 130 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। गर्मी और धूल के कारण आने वाले दिनों में प्रदूषण का असर और बढ़ सकता है, जिससे सांस संबंधी मरीजों को दिक्कत हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.