
बरेली में आई लव मोहम्मद पर जबरदस्त बवाल,मौलाना तौकीर रजा हिरासत में।
Bareilly News: आई लव मोहम्मद पर बवाल,जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़को पर उतरी, मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने लिया हिरासत में–बरेली में जुमे पर आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर तीन जगह पर बवाल हो गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिएलाठी चार्ज किया। लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे भगदड़ मच गई। दरअसल मौलाना तौकीर राजा ने मुसलमानों से शहर के इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अपील की थी।

जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतर आई और जबरन ग्राउंड में जाने की जिद पर अड़ गई पुलिस ने रोका तो इस भीड़ में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

धार्मिक नई लगाई पुलिस ने रोकना चाहा लेकिन लोग उग्र हो गए। पथराव शुरू कर दिया। छतों से भी पत्थर फेंके गए। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज किया।

आंसू गैस के गोले दागे। बिरादरी और प्रेमनगर क्षेत्र में भी बवाल हुआ पुलिस ने शहर में बाजार बंद कराया।