diwali horizontal

खराब मौसम में हिली इंडिगो की फ्लाइट, यात्रियों की थमी सांसें!

0 52

खराब मौसम में हिली इंडिगो की फ्लाइट, यात्रियों की थमी सांसें!

DELHI -PATNA -INDIGO FLIGHT 6E-6497:  दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6497 गुरुवार को खराब मौसम के बीच टर्बुलेंस का शिकार हो गई। विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, फ्लाइट की कमान संभाल रहे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पायलट राजीव प्रताप रूडी ने सूझबूझ दिखाई।

पटना में फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी तो इसे लखनऊ डायवर्ट किया और सुरक्षित लैंडिंग कराई। फ्लाइट के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यहां फ्लाइट के कैप्टन और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने यात्रियों से कहा- अब आप ताली बजा सकते हैं। आप सुरक्षित लैंड कर चुके हैं।

अचानक हिचकोले खाने लगी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और फ्लाइट हिचकोले खाने लगी। विमान के जोरदार हिचकोले खाने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया। कई यात्री घबरा गए और केबिन में कुछ देर तनाव की स्थिति रही।

कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने फ्लाइट को पटना में कई बार उतारने की कोशिश की, लेकिन लैंड नहीं करा पाए। कैप्टन ने यात्रियों को खराब मौसम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फ्लाइट को बनारस की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। हालांकि, वहां से भी क्लियरेंस नहीं मिला। इस वजह से फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.