diwali horizontal

लखनऊ के पूर्वी जोन में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 35 वाहन सीज, ₹26,500 का सम्मन शुल्क वसूला गया

0 302

लखनऊ के पूर्वी जोन में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 35 वाहन सीज, ₹26,500 का सम्मन शुल्क वसूला गया

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पूर्वी जोन में आज पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई। चेकिंग अभियान के दौरान नियम विरुद्ध चल रहे कुल 35 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें 8 बसें/मिनी बसें और 27 चार पहिया वाहन शामिल हैं। साथ ही ₹26,500 का सम्मन शुल्क भी वसूला गया।यह अभियान पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिंगर और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बब्लू कुमार के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) शशांक सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में चलाया गया। चेकिंग अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड विनय कुमार द्विवेदी और सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने किया।पूर्वी जोन में कमता चौराहा और पॉलिटेक्निक चौराहा जैसे व्यस्त इलाकों में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान जब कई वाहन चालकों से उनके वाहन के वैध प्रपत्र मांगे गए, तो वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ पाए गए। ऐसे मामलों में पुलिस ने नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीजर की कार्यवाही की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से चलाया गया था। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि सड़क सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.