लखनऊ : विभूति खंड थाना क्षेत्र के समिट बिल्डिंग स्थित माई बार के गेट पर रविवार देर रात नशे में धुत युवक और युवतियों ने जमकर मारपीट की। जबकि घटना से आधे घंटे पहले बिल्डिंग में बार प्रबंधकों और पुलिस ने बैठक की थी। इसमें बार के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए थे। घटना की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर मारपीट के दौरान बाउंसर कहां थे? इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस सिर्फ केस दर्ज कर शांत बैठ गई।
प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड चंद्रशेखर सिंह ने बताया रात 11:00 बजे के करीब समिट बिल्डिंग स्थित माई बार के गेट पर विवाद हुआ। इसमें एक युवक को दो युवतियों ने मारना शुरू कर दिया। इसी बीच युवक ने युवती को धक्का दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब तक पुलिस पहुंचती मारपीट करने वाले भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया समिट बिल्डिंग के बाहर मारपीट करने वाले आधा दर्जन से अधिक युवक और युवतियों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के जरिए पहचान की जा रही है।
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.