diwali horizontal

विधानसभा पर युवक ने खुद को आग लगाकर की आत्मदाह की कोशिश

0 179

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित विधान भवन के बाहर सोमवार को एक बार फिर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने पुलिस की चौकसी को पोल खोलते हुए विधानसभा के सामने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। युवक आग की लपटों से घिरकर दौड़ता हुआ भागा और गिर गया। युवक को जलता देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह गई। आनन- फानन में मौके पर पुलिस कर्मियों ने कम्बल से आग बुझाकर युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा ने बताया कि युवक की पहचान उमाशंकर (35) पुत्र रामशरण के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं। आग लगाने की घटना विधानभवन कर सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे पहले भी कई आत्मदाह की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी के चलते विधानसभा के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.