


TEHRAN LIVE: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव अब पूरे खाड़ी क्षेत्र तक फैल गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से बड़े हमले किए हैं। इन हमलों के बाद कई अरब देशों में एयर रेड सायरन बजाए गए, हवाई सुरक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।

ईरान का दावा है कि उसने कुवैत के दो एयर बेस पर ईंधन भंडारण केंद्र, पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और रडार सिस्टम को निशाना बनाया। वहीं बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर भी हमले का दावा किया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है और नुकसान का पूरा आकलन सामने नहीं आया है।

इन घटनाओं के बाद बहरीन, कुवैत और अन्य खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई जगहों पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ और सैन्य ठिकानों पर हाई अलर्ट घोषित किया गया।
इस बीच, होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर भी तनाव बढ़ गया है। ईरान की ओर से समुद्री मार्ग पर दबाव बनाए जाने के दावों के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में भी हलचल देखी गई और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की ग
अमेरिका ने कहा है कि उसके सैन्य
अभियान जारी रहेंगे और क्षेत्र में तैनात उसके सैनिक पूरी तरह तैयार हैं। दूसरी ओर ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उस पर हमले जारी रहे तो जवाबी कार्रवाई और तेज की जाएगी।
मुख्य बिंदु:
नूर हसन रिज़वी
एडिटर इन चीफ
सिटीजन वॉयस ( आवाम की आवाज )
न्यूज पोर्टल
Next Post
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.