diwali horizontal

लखनऊ Live | 13 जुलाई, 2026 (TOP 10)

0 30

लखनऊ Live | 13 जुलाई, 2026 (TOP 10)

  1. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा।
  2. 14 जुलाई से जनता के लिए खुलेगा एक्सप्रेसवे
    63 किमी लंबे बैरियर-फ्री एक्सप्रेसवे पर AI आधारित निगरानी और RFID टोल सिस्टम लागू रहेगा।
  3. उद्घाटन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू
    कार्यक्रम के दौरान राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया।
  4. ‘ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड’ में बड़ा खुलासा
    पुलिस ने पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। 16 हजार लीटर से अधिक ईंधन जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार।
  5. लखनऊ विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई से
    विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया।
  6. मौसम विभाग का अलर्ट
    लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की संभावना, लोगों को सतर्क रहने की सलाह।
  7. मुहर्रम विरासत पर ‘हुनर-ए-अज़ा’ डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन
    लखनऊ की अज़ादारी, ताज़िया और पारंपरिक कला को प्रदर्शित किया गया।
  8. स्वास्थ्य शिक्षा पर सरकार का बड़ा फैसला
    स्कूलों में ‘My Health World’ और ‘Eat Right India’ से जुड़ी सामग्री अनिवार्य की गई।
  9. स्कूल छुट्टी के समय राजधानी में भीषण जाम
    कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम, 108 एम्बुलेंस भी फंसी रही।
  10. लखनऊ की दो बहनों का अनोखा स्टार्टअप
    परिवारों को जोड़ने वाला कार्ड गेम अब 40 देशों तक पहुंच चुका है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.