diwali horizontal

ईरान के राजदूत ने मौलाना कल्बे जवाद से की मुलाक़ात

0 126
लखनऊ । भारत में ईरान के राजदूत डॉ. ईरज इलाही ने शिया धर्म गुरू और इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नक़वी से राजधानी के चौक स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।इस दौरान डाॅ.ईरज के साथ हुसैन बामीरी और मेंहदी ख़ुरासनी भी मौलाना की अयादत के लिए पहुँचे। ज्ञातव्य है कि डॉ. ईरज इलाही हाल ही में बतौर ईरानी राजदूत दिल्ली आए। वहीं अब ईरानी राजदूत लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने मौलाना कल्बे जवाद नक़वी से उनके आवास पर पहुँच कर मुलाक़ात की।ईरान के राजदूत डॉ. ईरज इलाही ने मौलाना कल्बे जवाद नक़वी से उनका हाल चाल पूछा और मुसलमानों, विशेषकर शियों की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की। इस मुलाक़ात में अली ज़ैदी चेयरमैन शिया वक़्फ़ बोर्ड (यूपी), मौलाना सैय्यद रज़ा हैदर, मौलाना निसार अहमद ज़ैनपूरी, मौलाना इस्तेफ़ा रज़ा, मौलाना रज़ा हुसैन रिज़वी, प्रो. माहरुख़ मिर्ज़ा, मौलाना आदिल फ़राज़ नक़वी, अमील शम्सी, इमरान नक़वी, मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के सदस्य और व्यापार से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.