diwali horizontal

जेसीपी नवीन अरोड़ा ने शहर के हाॅटस्पाट इलाकों का किया निरीक्षण

0 374

लखनऊ : ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बुधवार दोपहर पुराने लखनऊ, नक्खास, अकबरी गेट, बिरहाना और अस्तबल चारबाग में बने हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। हॉटस्पॉट एरिया में पहुंचकर जेसीपी ने वहां तैनात

पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फेस शील्ड, मास्क और सैनिटाइजर आदि बांटे। जेसीपी के निरीक्षण के समय डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एडीसीपी, चौक व बाजार खाला पुलिस भी मौजूद रही। जेसीपी नवीन अरोड़ा ने हॉटस्पॉट इलाकों में रह रहे लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में भी जागरूक किया।

डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी और एडीसीपी विकास चंद त्रिपाठी ने भी लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में जागरूक किया। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नवीन अरोड़ा ने अपने मातहतों से की बात साथ ही उनको बांटा फ्रूटी और मास्क भी दिये

Leave A Reply

Your email address will not be published.