diwali horizontal

प्रदेश में सपा की तरह ही जंगलराज : मायावती 

0 186

लखनऊ : बसपा सुुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा सरकार में भी उसी तरह का जंगलराज कायम हो गया है जैसे इससे पहले की सपा सरकार में था। पंचायत चुनाव में जिस तरह से धनबल, बाहुबल एवं सत्ताबल का खुला दुरुपयोग किया गया उसने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। पहले चाहे कांग्रेस की सरकार हो या सपा की, सभी का यही हाल था।

यही कारण था कि वर्ष 1995 में सपा के इसी बर्ताव के कारण बसपा ने सपा से नाता तोड़ लिया था और सपा सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा भी इसी राह पर है। लोग बेरोजगारी, महंगाई और अत्याचारों से त्रस्त हैं और भाजपा पंचायत जीत का जश्न मनाने में व्यस्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.