diwali horizontal

केजीएमयू की मेडिकल छात्रा ने हॉस्टल की छत से लगाई छलांग,

0 115

लखनऊ: यू पी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मेडिकल की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। छात्रा को आनन फानन ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। मामला केजीएमयू के क्वीन मैरी हॉस्पिटल के बगल में स्थित गर्ल्स हॉस्टल का है।

बताया गया कि वह मेडिसिन विभाग की छात्रा थी। वह कानपुर की रहने वाली है। एक सप्ताह पहले ही घर आई है। सुबह नीचे गिरी मिली। चपरासी ने देखा तो उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

घरवालों को दी गई जानकारी

बताया गया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसके कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं। छात्रा के घरवालों को जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.