diwali horizontal

KGMU अपने शिक्षक और कर्मचारियों को : नि:शुल्क इलाज देगा

0 125

लखनऊ : KGMU लखनऊ में शिक्षक और कर्मचारियों के आंदोलन के बीच एक राहत भरी खबर आई है। संस्थान के सभी शिक्षक और कर्मचारियों को अब संस्थान में इलाज की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी। विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है विवि के शिक्षक और कर्मचारी पिछले कई दिनों से इसकी मांग कर रहे थे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के सभी नियमित कर्मचारियों को इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस सुविधा में पैथालॉजी जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई की जांच भी शामिल हैं। अभी तक संस्थान के करीब पांच डॉक्टर और दो हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा नहीं मिल रही थी।

पीपीपी मॉडल पर चलने वाली सीटी स्कैन सुविधा का लाभ नहीं

चिकित्सा अधीक्षक के आदेश में साफ किया गया है कि सीटी स्कैन की सुविधा सिर्फ संस्थान की ओर से लगी 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन में भी मिलेगा। वहीं पीपीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन मशीन पर नि:शुल्क इलाज की सुविधा मान्य नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.