diwali horizontal

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

0 102

अमेठी(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : जिले के मुसाफिरखाना विकासखंड के बीडीसी सदस्यों ने प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले शुक्रवार को बीडीओ मुसाफिरखाना को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कुमार के साथ ब्लाक पहुंचे बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ मुसाफिरखाना हरिओम मिश्र को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

इसमें सदस्यों ने ब्लाक मीटिंग में आने पर 3500 रुपये,शस्त्र लाइसेंस दिए जाने ब्लाक आते समय दुर्घटना में मौत पर 10 लाख रुपये बीमा और पेंशन की व्यवस्था किए जाने सहित अन्य मांग की गई।इस दौरान रवि प्रताप उपाध्याय,भीम सेन,अजय यादव,मो यूसुफ,फूलचंद्रअखिलेश मौर्य सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.