diwali horizontal

 तेज लू धूप,भीषण गर्मी से लखनऊवासी त्रस्त :42 डिग्री के पार 

0 14

 तेज लू धूप,भीषण गर्मी से लखनऊवासी त्रस्त :42 डिग्री के पार 

HEATWAVE ALERT:  भीषण गर्मी और तेज लू के प्रकोप से लखनऊवासी बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म पछुआ हवाओं के कारण दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।

लखनऊ में आज शनिवार को तेज धूप के साथ दोपहर में लू के थपेड़े चल रहे हैं। आने वाले 5 दिन में तापमान 42 डिग्री पार कर जाएगा। आज अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहेगा। तेज हवा के झोंके भी दिन में बने रहेंगे। मौसम विभाग ने इस साल मानसून के 23 जून तक लखनऊ पहुंचने की संभावना जताई है।

दिन का तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच (गर्मी और उमस का अहसास इससे भी अधिक हो रहा है)।

शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा है यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 78 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 39 फीसदी रही। आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.