
लखनऊ विश्वविद्यालय में बड़ा विवाद: प्रोफेसर पर छात्रा को कॉल कर मिलने का दबाव बनाने का आरोप ;गिरफ्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में बड़ा विवाद: प्रोफेसर पर छात्रा को कॉल कर मिलने का दबाव बनाने का आरोप ;गिरफ्तार
LUCKNOW UNIVERSITY NEWS: लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह (40) को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा को फोन किया और मिलने का दबाव बनाया। कहा, ‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।’
फोन कटने पर छात्रा कहती है- ये मुझे बुला रहे हैं। मुझे पेपर नहीं चाहिए। मुझे फिर से मोलेस्ट (उत्पीड़न) करना चाहते हैं। आरोपी ने 14 और 15 मई की रात छात्रा को फोन किया। छात्रा ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और फिर वायरल कर दी।
शुक्रवार को ऑडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ जांच बैठाई। यूनिवर्सिटी ने देर शाम हजरतगंज थाने में प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। ऑडियो क्लिप भी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को देर रात यूनिवर्सिटी कैंपस से पकड़ लिया।
शनिवार यानी आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी प्रोफेसर 4 साल से जूलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह बिजनौर के रहने वाले हैं। पत्नी और दो बेटियों के साथ लखनऊ में रहते हैं।