diwali horizontal

लखनऊ विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश परीक्षा 6 सितम्बर से

0 239

लखनऊ : विश्वविद्यालय ने 28 अगस्त, 2021 को पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा की तिथियां जारी की हैं 2021 के लिए फाइनल शेड्यूल जारी किया गया है।परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट lkouniv.ac.in पर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं. शेड्यूल के अनुसार, 6, 7, 8, 9, 10, 11, और 13 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा LLM, लोक प्रशासन विषय से शुरू होगी और MBA/MTTM के साथ समाप्त होगी। प्रवेश पत्र और अन्य विवरण जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए जाएंगे. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.